छठी पुण्यतिथि पर अभिनेता इरफान खान को श्रद्धासुमन अर्पित किए, बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रतिभावान फिल्म अभिनेता थे इरफान खान
छठी पुण्यतिथि पर अभिनेता इरफान खान को श्रद्धासुमन अर्पित किए, बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रतिभावान फिल्म अभिनेता थे इरफान खान
नई दिल्ली : नेशनल मीडिया नेटवर्क फिल्म एंड टीवी अवार्ड्स फाउंडेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद् दयानंद वत्स भारतीय ने आज मुख्यालय बरवाला दिल्ली में फिल्म अभिनेता स्वर्गीय इरफान खान की छठी पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृतियों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वत्स ने कहा कि इरफान खान एक बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होने बॉलीवुड […]
नई दिल्ली : नेशनल मीडिया नेटवर्क फिल्म एंड टीवी अवार्ड्स फाउंडेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद् दयानंद वत्स भारतीय ने आज मुख्यालय बरवाला दिल्ली में फिल्म अभिनेता स्वर्गीय इरफान खान की छठी पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृतियों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वत्स ने कहा कि इरफान खान एक बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होने बॉलीवुड और हॉलिवुड की फिल्मों के साथ टीवी सीरियल्स में भी अभिनय किया। पानसिंह तोमर फिल्म में अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। सरकार ने भी उन्हें उनकी अभिनय प्रतिभा के लिए पद्मश्री से अलंकृत किया। हासिल फिल्म के लिए इरफान खान को फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
स्लमडॉग मिलेनियर, लाइफ ऑफ पाई, द अमेजिंग स्पाइडरमैन में उनका अभिनय दर्शनीय था। इरफान खान ने फिल्म हिंदी मीडियम, लंच बॉक्स, मकबूल और हालिया रिलीज अंग्रेजी मीडियम में दर्शकों का दिल.जीत लिया। टीवी सीरियल ग्रेट मराठा, चंद्रकांता, चाणक्य, भारत एक खोज में भी इरफान खान ने काम किया। वत्स ने कहा कि इमरान खान नेचुरल एक्टर थे। उनकी अभिनय प्रतिभा का दर्शक लोहा मानते थे। इरफान खान मरते नहीं हैं वे करोडों दर्शकों के दिलों में हमेशा हमेशा के लिए अमर हो गए हैं।