• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • श्रमवीर गौरव समारोह 2026 में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

श्रमवीर गौरव समारोह 2026 में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार को ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इनमें दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 1, 2026 8:00 am IST, Published 3 hours ago

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार को ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इनमें दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ ही औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सिंह सैनी शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की कई महत्वपूर्ण पहलों को जमीन पर उतारा जाएगा। इनमें बलरामपुर, झांसी और गोंडा में श्रमिक केंद्रों की स्थापना, डिजिटल लेबर चौक ऐप का शुभारंभ, बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की नई वेबसाइट का लोकार्पण तथा अटल आवासीय योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान शामिल है। इसके साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ईएसआईसी डिस्पेंसरी और श्रमिक छात्रावासों की स्थापना भी की जाएगी। औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों के लिए 40 वर्गमीटर के 2000 आवासीय प्लॉट, औद्योगिक क्षेत्रों में 5 एकड़ भूमि पर श्रमिक हॉस्टल, टाटा समूह के सीएसआर सहयोग से स्किल डेवलपमेंट सेल, श्रमिक सुविधा केंद्र और आवासीय व्यवस्थाओं का विस्तार किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में 7.2 एकड़ भूमि पर 300 बेड का ईएसआईसी अस्पताल तथा 500 बेड का कार्यशील महिला छात्रावास भी प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना और सीएसआर फंड से ₹2 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी श्रमिक परिवारों के मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरण किया जाएगा, जिससे उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा सके। साथ ही समारोह में श्रमिकों को प्रमाणपत्र और टूलकिट वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कदम उठाया जाएगा।

Advertisement