• होम
  • व्यापार
  • RBI ने बढ़ाया गोल्ड रिज़र्व का घरेलू भंडारण, विदेशों से सोना वापस लाने की रणनीति तेज

RBI ने बढ़ाया गोल्ड रिज़र्व का घरेलू भंडारण, विदेशों से सोना वापस लाने की रणनीति तेज

भारत अपने सोने के भंडार को लेकर अब ज्यादा सतर्क और रणनीतिक रुख अपना रहा है। हाल की केन्द्रीय बैंक (RBI) की रिपोर्ट  के अनुसार देश के कुल 880.52 टन सोने में से लगभग 77% यानी करीब 680 टन अब भारत में ही रखा गया है। अभी भी करीब 197.67 टन सोना Bank of England […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 2, 2026 10:24 am IST, Published 2 hours ago

भारत अपने सोने के भंडार को लेकर अब ज्यादा सतर्क और रणनीतिक रुख अपना रहा है। हाल की केन्द्रीय बैंक (RBI) की रिपोर्ट  के अनुसार देश के कुल 880.52 टन सोने में से लगभग 77% यानी करीब 680 टन अब भारत में ही रखा गया है। अभी भी करीब 197.67 टन सोना Bank of England और Bank for International Settlements के पास सुरक्षित है। खास बात यह है कि सिर्फ 6 महीनों में ही 104.23 टन सोना विदेशों से वापस लाया गया है।कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  यह बदलाव वैश्विक हालात से जुड़ा है । अब दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोने को सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि एक रणनीतिक सुरक्षा कवच के रूप में देखने लगे हैं। भारत में भी यही सोच मजबूत हो रही है, और यही कारण है कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़कर 16.7% तक पहुंच गई है। पहले लंदन और न्यूयॉर्क जैसे वैश्विक वित्तीय केंद्रों में सोना रखना अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित माना जाता था, लेकिन बदलते वैश्विक समीकरणों ने इस सोच को काफी हद तक बदल दिया है।

Advertisement