• होम
  • अपराध
  • जौनपुर में सनसनीखेज वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे को मारी गोली

जौनपुर में सनसनीखेज वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे को मारी गोली

जौनपुर: यूपी के जौनपुर में दूल्हे की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात में प्रदीप बिंद और […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 2, 2026 4:07 pm IST, Published 3 hours ago

जौनपुर: यूपी के जौनपुर में दूल्हे की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात में प्रदीप बिंद और रवि यादव नाम के आरोपियों का हाथ है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में अन्य बदमाशों की संलिप्तता की भी बात सामने आ रही है, जिसकी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद लड़की का रिश्तेदार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसने कुछ दिन पहले ही इस शादी का विरोध करते हुए धमकी दी थी कि यह शादी नहीं होने देगा। घटना के बाद पुलिस ने दुल्हन को भी थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Advertisement