• होम
  • स्वास्थ्य
  • विश्व अस्थमा दिवस: प्रदूषण से घुटती सांसें, जागरूकता और जिम्मेदारी से ही मिलेगी राहत

विश्व अस्थमा दिवस: प्रदूषण से घुटती सांसें, जागरूकता और जिम्मेदारी से ही मिलेगी राहत

आज के दौर में अस्थमा केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ती वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। आधुनिक जीवनशैली, बढ़ता वायु प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात ने इसे और गंभीर बना दिया है। शहरों में जहरीली हवा और गांवों में पारंपरिक ईंधनों का धुआं, दोनों ही लोगों की सांसों पर भारी पड़ रहे […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 4, 2026 3:48 pm IST, Published 3 hours ago

आज के दौर में अस्थमा केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ती वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। आधुनिक जीवनशैली, बढ़ता वायु प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात ने इसे और गंभीर बना दिया है। शहरों में जहरीली हवा और गांवों में पारंपरिक ईंधनों का धुआं, दोनों ही लोगों की सांसों पर भारी पड़ रहे हैं। हर साल 5 मई को मनाया जाने वाला विश्व अस्थमा दिवस हमें इसी बुनियादी जरूरत की अहमियत का एहसास कराता है।

अस्थमा का असर केवल शारीरिक नहीं होता, यह व्यक्ति के मानसिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। बार-बार सांस फूलना, सीने में जकड़न और थकान जैसी समस्याएं दैनिक जीवन को सीमित कर देती हैं। धूल, धुआं, परागकण और रसायनों का बढ़ता संपर्क इस बीमारी को और जटिल बना देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अस्थमा नियंत्रण के चार मजबूत स्तंभ हैं |समय पर पहचान, नियमित दवा, संतुलित जीवनशैली और स्वच्छ वातावरण। लेकिन इन उपायों को प्रभावी बनाने के लिए व्यक्तिगत प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक और सरकारी जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है।

वायु गुणवत्ता में सुधार,हरित पहल को बढ़ावा और प्रदूषण नियंत्रण के कड़े कदम ही इस दिशा में वास्तविक बदलाव ला सकते हैं। साथ ही, समाज को यह समझना होगा कि अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति सहानुभूति नहीं, बल्कि सहयोग और सम्मान का हकदार है। स्कूलों, कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा माहौल बनाना जरूरी है, जहां हर व्यक्ति बिना डर के सांस ले सके। विश्व अस्थमा दिवस हमें याद दिलाता है कि स्वच्छ हवा केवल सुविधा नहीं, बल्कि हर इंसान का अधिकार है, और इसकी रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी हैं।

 

Advertisement