अभिनेता और राजनेता थलापति विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने कांग्रेस पार्टी को उनके राजनीतिक संगठन TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) के साथ गठबंधन करने का खुला न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐतिहासिक और परंपराओं से जुड़ी पार्टी रही है, लेकिन लगातार दूसरी पार्टियों पर निर्भर रहने के कारण उसकी राजनीतिक ताकत कमजोर हुई है।
एस. ए. चंद्रशेखर के अनुसार, अब कांग्रेस के पास अपनी खोई हुई स्थिति और प्रभाव को दोबारा हासिल करने का मौका है। उन्होंने दावा किया कि “विजय खुद इस दिशा में योगदान देने को तैयार हैं, जिससे कांग्रेस फिर से अपनी पुरानी राजनीतिक मजबूती और पहचान वापस पा सके।” उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि वह इस अवसर को गंभीरता से ले और TVK के साथ मिलकर भविष्य की राजनीति में आगे बढ़े।