गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विवेकानंद की जीवन शैली पर हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार

mai bhi vivekanand prize distribution


नई दिल्ली, 18 जनवरी। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विवेकानंद की जीवन शैली पर एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी को किया गया था, जिसके विजेताओं की आज घोषणा की गई और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक कुशल व्यक्तित्व और विद्वान छवि के महान ज्ञानी थे। उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर हम जीवन के मूल्यों को समझ सकते हैं। आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन एवं प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री वासु रुखड़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि देश आज़ाद हो गया है लेकिन देश को आगे ले जाने का काम हमारे युवा साथियों के कंधों पर है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिन दूना रात चौगुना मेहनत कर रहे हैं और देश का कोई कोना विकास से अछूता न रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। क्योंकि हमें आज़ादी तो मिल गई है पर असली आज़ादी वो है जब हम स्टार्टअप इंडिया की बात करते हैं। उन्होंने हमारा देश युवा देश होने के नाते विकास की सबसे अधिक सम्भवना है। श्री नरेंद्र मोदी जैसे कुशल प्रधान सेवक के नेतृत्व में अगर हम संकल्पित है तो हमें कोई काम करने में रुकावट नहीं होगी। किसी भी महान काम की नींव रखी जाती है तो सबसे पहले युवा अवस्था में रखी जाती है।

श्री गुप्ता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी युवा देश के भविष्य हैं और इसके लिए जरूरी है कि विवेकानंद जैसे महान व्यक्तित्व के बारे में और अधिक जाने और उनके आदर्शों को अपनाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित किताबों को पढ़ें और उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *