• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा:पत्नी की मौत, पति-पुत्र गंभीर रूप से घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा:पत्नी की मौत, पति-पुत्र गंभीर रूप से घायल

यूपी उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बांगरमऊ क्षेत्र के ऑलअऊ सरांय के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और उनका पुत्र गंभीर रूप […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 4, 2026 9:21 pm IST, Published 2 hours ago

यूपी उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बांगरमऊ क्षेत्र के ऑलअऊ सरांय के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपने ससुराल से घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

 

Advertisement