नॉएडा : लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा को पश्चिम बंगाल,असम एवं पुडुचेरी में हुए ऐतिहासिक विजय पर भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ता एवं नागरिको ने दी बधाई । क्षेत्रवासियों ने इस अभूतपूर्व सफलता के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतिन नवीन, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी तथा उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व, कुशल मार्गदर्शन और सशक्त रणनीति को कोटि-कोटि बधाई दी। यह विजय केवल चुनावी परिणाम नहीं है, बल्कि यह ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ के सिद्धांत की जीत है। देश के विभिन्न राज्यों में जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, पारदर्शी शासन और मजबूत राष्ट्रनिर्माण की नीति पर अपना विश्वास प्रकट किया है।
इस ऐतिहासिक विजय के लिए माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेष शर्मा जी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उन्होंने चुनावों के दौरान संगठनात्मक समन्वय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पष्चिम बंगाल में पार्टी के कार्यक्रमों, रणनीतियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में उनका अनुभव और नेतृत्व अत्यंत प्रभावी रहा। डा. महेश शर्मा जी ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा एवं उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ चुनावी अभियान को सफल बनाया। उनकी रणनीतिक सोच और संगठन को एकजुट रखने की क्षमता इस विजय का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रही। इस ऐतिहासिक जीत के उपरांत डा. महेश शर्मा जी का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में उनके प्रति उत्साह, सम्मान और आभार स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह स्वागत केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके योगदान और समर्पण के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक था।
कार्यक्रम के दौरान दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेष चैहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष नोएडा महानगर श्रीमती शारदा चतुर्वेदी, जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, अमित त्यागी, जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, अषोक मिश्रा, प्रमोद बहल, उमेष त्यागी, महेष अवाना, विनोद शर्मा, डिम्पल आनंद देवा भाटी, नीरज चैहान, राम किषन यादव, सत्य नारायण महावर, गौतम शर्मा, शषीधर उपाध्याय, मनीष तिवारी, दीनबन्धु कुमार, प्रदीप चैहान, सुचित्रा कक्कड़,, राधा कृष्ण गर्ग, अमित नागपाल मुकेष प्रधान, संदीप शर्मा, पुनीत शुक्ला, सुभाष भाटी, कन्हैया शर्मा, सुषील राणा, मनोज उपाध्याय, दीपक यादव, गौरव शर्मा, रोहित ठाकुर नोएडा महानगर जिला कार्यकारिणी, गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी एवं देवतुल्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।