मोबाइल-टीवी से दूरी, अनुशासन से सफलता — सरदाना के 81 छात्र JEE Advanced के लिए क्वालिफाई, 21 ने हासिल किए 99+ परसेंटाइल
आज जब अधिकांश छात्र मोबाइल, टीवी और डिजिटल भटकाव में उलझे रहते हैं, ऐसे समय में सरदाना ने एक बार फिर साबित किया है कि असली सफलता अनुशासन, फोकस और सही मार्गदर्शन से मिलती है।
इस वर्ष JEE परीक्षा में सरदाना के 81 विद्यार्थियों ने JEE Advanced के लिए क्वालिफाई किया, जबकि 21 छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जहाँ बड़ी-बड़ी कोचिंग संस्थाएँ हजारों विद्यार्थियों में से चुनिंदा परिणाम प्रस्तुत करती हैं, वहीं सरदाना सीमित विद्यार्थियों के साथ अधिकतम सफलता देने के लिए जाना जाता है। संस्थान का फोकस केवल संख्या नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की गुणवत्ता और व्यक्तिगत तैयारी पर रहता है।
सरदाना के विद्यार्थी केवल JEE तक सीमित नहीं हैं, बल्कि NEET, NDA, CLAT, IPMAT, CUET, IAT, CA और CS जैसी देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में भी लगातार उच्च सफलता प्रतिशत दर्ज कर रहे हैं।
आज देश के 16 राज्यों से विद्यार्थी सरदाना में अध्ययन कर रहे हैं, जो संस्थान की बढ़ती विश्वसनीयता और परिणामों का प्रमाण है।