• होम
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: अमित शाह ने पूरे प्रदेश में ‘डायल 112’ सेवा का किया विस्तार

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: अमित शाह ने पूरे प्रदेश में ‘डायल 112’ सेवा का किया विस्तार

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साईं और वित्त मंत्री  ने उनका स्वागत किया। दौरे के पहले दिन गृह मंत्री ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाइन ‘डायल 112’ और फॉरेंसिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 18, 2026 2:32 pm IST, Published 2 days ago

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साईं और वित्त मंत्री  ने उनका स्वागत किया। दौरे के पहले दिन गृह मंत्री ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाइन ‘डायल 112’ और फॉरेंसिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब तक डायल 112 सेवा प्रदेश के 16 जिलों में संचालित थी, लेकिन इसे बढ़ाकर सभी 33 जिलों में लागू किया जा रहा है। इस सेवा के जरिए प्रदेशवासियों को पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, महिला एवं बाल सुरक्षा जैसी सभी आपातकालीन सुविधाएं केवल एक फोन कॉल पर उपलब्ध होंगी। इसके तहत करीब 400 वाहन प्रदेशभर के थानों तक पहुंचाए जाएंगे, जिससे आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था और तेज होगी।

गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों ने जहां-जहां कैंप स्थापित कर सुरक्षा का दायरा बढ़ाया और सिक्योरिटी वैक्यूम खत्म किया, अब उन क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी और डिजिटल सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। इसके साथ ही राज्य को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री जैसी नई सुविधा की भी सौगात मिली है, जिससे जांच प्रक्रिया को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। सरकार का मानना है कि सुरक्षा, तकनीक और जनसेवाओं के विस्तार से प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास दोनों को मजबूती मिलेगी।

Advertisement