• होम
  • देश
  • राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को राजधानी दिल्ली स्थित वीर भूमि पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 21, 2026 11:30 am IST, Published 3 hours ago

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को राजधानी दिल्ली स्थित वीर भूमि पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राजीव गांधी वर्ष 1984 में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे। उनके कार्यकाल में देश में दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव शुरू हुए, जिन्हें आधुनिक भारत की नींव माना जाता है।

21 मई 1991 को तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एलटीटीई के एक आत्मघाती हमलावर द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष कांग्रेस पार्टी और देशभर के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Advertisement