• होम
  • व्यापार
  • टोयोटा का बड़ा निवेश, बेंगलुरु में बनेगा ‘TKM बिजइंटेल हब’

टोयोटा का बड़ा निवेश, बेंगलुरु में बनेगा ‘TKM बिजइंटेल हब’

बेंगलुरु: Toyota Kirloskar Motor ने कर्नाटक सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत कंपनी बेंगलुरु के KWIN सिटी में ‘TKM बिजइंटेल हब’ स्थापित करेगी। यह पहल भारत में इंजीनियरिंग क्षमता, डिजिटल इनोवेशन और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 26, 2026 11:23 am IST, Published 2 hours ago

बेंगलुरु: Toyota Kirloskar Motor ने कर्नाटक सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत कंपनी बेंगलुरु के KWIN सिटी में ‘TKM बिजइंटेल हब’ स्थापित करेगी। यह पहल भारत में इंजीनियरिंग क्षमता, डिजिटल इनोवेशन और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

समझौते पर हस्ताक्षर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उद्योग मंत्री डॉ. एम.बी. पाटिल और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुए।

करीब 300 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला यह हब मोबिलिटी सॉल्यूशंस की टेस्टिंग और मूल्यांकन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और इंटेलिजेंट मैन्युफैक्चरिंग जैसी गतिविधियों पर काम करेगा। कंपनी का मानना है कि इससे भारत को टोयोटा के वैश्विक नेटवर्क में और मजबूत पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि टोयोटा लंबे समय से कर्नाटक के विकास में अहम भागीदार रही है। यह नई परियोजना तकनीक आधारित निवेश, रोजगार सृजन और सतत औद्योगिक विकास को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि इससे कर्नाटक की पहचान वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में और मजबूत होगी।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के चेयरमैन, एमडी और सीईओ Masakazu Yoshimura ने कहा कि भारत कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। उन्होंने बताया कि नया हब सप्लाई चेन, डिजिटल टेक्नोलॉजी और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करेगा। साथ ही यह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों को भी समर्थन देगा।

प्रस्तावित ‘TKM बिजइंटेल हब’ KWIN (Knowledge, Wellbeing and Innovation) सिटी में विकसित किया जाएगा, जो डोड्डाबल्लापुर-दाबासपेट हाईवे पर स्थित एक इंटीग्रेटेड स्मार्ट सिटी परियोजना है। यहां नवाचार, स्वास्थ्य सेवाओं और सूचना प्रौद्योगिकी पर विशेष फोकस रखा जा रहा है।

Advertisement