• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • BHU में बुनियादी सुविधाओं पर बवाल: पानी और गंदगी से परेशान छात्रों ने किया सड़क जाम

BHU में बुनियादी सुविधाओं पर बवाल: पानी और गंदगी से परेशान छात्रों ने किया सड़क जाम

वाराणसी: वाराणसी स्थित Banaras Hindu University (BHU) में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार देर रात बिड़ला ए छात्रावास के छात्रों ने पानी और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए छात्रों ने बिड़ला चौराहे पर पहुंचकर धरना दिया और मुख्य […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
inkhbar News
  • April 19, 2026 6:12 pm IST, Published 2 days ago

वाराणसी: वाराणसी स्थित Banaras Hindu University (BHU) में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार देर रात बिड़ला ए छात्रावास के छात्रों ने पानी और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए छात्रों ने बिड़ला चौराहे पर पहुंचकर धरना दिया और मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में रहने वाले करीब 100 कमरों के छात्रों के लिए पेयजल की कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। परिसर में लगाए गए वाटर कूलर की क्षमता बेहद सीमित है, जिसके कारण मात्र आधे घंटे में ही पानी खत्म हो जाता है। इसके अलावा, छात्रों ने पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आरओ सिस्टम सही ढंग से काम नहीं कर रहा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ रहा है।

पानी की समस्या के साथ-साथ साफ-सफाई को लेकर भी छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बाथरूम और शौचालयों की नियमित सफाई नहीं हो रही है जिससे  गंदगी की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है । कई दिनों से शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई । छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन और हॉस्टल प्रबंधन इस मुद्दे को लगातार नजरअंदाज कर रहा है।

इस पूरे मामले पर अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ती जा रही है। BHU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह की बुनियादी समस्याओं का सामने आना कई सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस मुद्दे पर संज्ञान लेता है और छात्रों को राहत मिलती है या नहीं।

Advertisement