• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • गर्मी में यात्रियों को राहत: सुपौल समर स्पेशल ट्रेन शुरू, गाजीपुर सिटी से भी संचालन

गर्मी में यात्रियों को राहत: सुपौल समर स्पेशल ट्रेन शुरू, गाजीपुर सिटी से भी संचालन

गाजीपुर : गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। Indian Railways ने नई दिल्ली–सुपौल ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन (04072-04071) के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 17 अप्रैल से नई दिल्ली और 19 अप्रैल से सुपौल से चलाई जाएगी और कुल 85 फेरों तक यात्रियों को सेवा देगी। इस फैसले से […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
inkhbar News
  • April 19, 2026 6:36 pm IST, Published 2 days ago

गाजीपुर : गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। Indian Railways ने नई दिल्लीसुपौल ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन (04072-04071) के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 17 अप्रैल से नई दिल्ली और 19 अप्रैल से सुपौल से चलाई जाएगी और कुल 85 फेरों तक यात्रियों को सेवा देगी। इस फैसले से खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

गाजीपुर सिटी समेत कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

यह समर स्पेशल ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिनमें शामिल हैं:

  • Aligarh
  • Prayagraj
  • Varanasi
  • Aunrihar Junction Ghazipur City
  • Ballia
  • Chhapra
  • Hajipur
  • Begusarai
  • Khagaria

इस रूट से चलने के कारण पूर्वांचल और बिहार के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। समर स्पेशल ट्रेन  में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो,शयनयान के आठ,सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार तथा दो एसएलआरडी कोच सहित कुल  16 कोच लगाए जाएंगे।

 टाइम टेबल, नई दिल्ली से सुपौल (04072)

  • नई दिल्ली से प्रस्थान: रात 21:35 बजे
  • अगले दिन गाजीपुर सिटी आगमन: शाम 16:20 बजे
  • गाजीपुर से प्रस्थान: 16:25 बजे
  • तीसरे दिन सुपौल आगमन: सुबह 06:35 बजे

सुपौल से नई दिल्ली (04071)

  • सुपौल से प्रस्थान: सुबह 07:45 बजे
  • गाजीपुर सिटी आगमन: रात 20:10 बजे
  • गाजीपुर से प्रस्थान: 20:15 बजे
  • अगले दिन नई दिल्ली आगमन: दोपहर 15:00 बजे

गर्मी में यात्रा होगी आसान

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी जिससे  भीड़ का दबाव कम होगा और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी । नई दिल्ली से बिहार के सुपौल तक सीधी कनेक्टिविटी देने वाली यह समर स्पेशल ट्रेन उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, जो छुट्टियों में घर जाने या यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

Tags

Advertisement