बॉलीवुड अभिनेत्री Preity Zinta इन दिनों अपनी ‘घर की खेती’ को लेकर चर्चा में हैं। विदेश में रहते हुए भी वह फलों और सब्जियों की खेती कर अपनी हिमाचली जड़ों से जुड़ी हुई हैं।
प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने किचन गार्डन की झलक दिखाई, जहां सेब समेत कई तरह की ऑर्गेनिक सब्जियां उगाई जा रही हैं। उनका होम गार्डन और ऑर्गेनिक खेती सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
