बैटरी गोदाम में आग से मचा हड़कंप, चार्जिंग के दौरान लगी आग

मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित रॉयल मंडप के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बैटरी गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग बैटरी चार्जिंग के दौरान लगी, जिसके बाद देखते ही देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। घटना में गोदाम में रखी 30 […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 20, 2026 5:20 pm IST, Published 3 hours ago

मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित रॉयल मंडप के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बैटरी गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग बैटरी चार्जिंग के दौरान लगी, जिसके बाद देखते ही देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया।

घटना में गोदाम में रखी 30 से अधिक बैटरियां जलकर खाक हो गईं। आग लगते ही इलाके में धुआं फैल गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही।

फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, हालांकि शुरुआती आशंका बैटरी चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Advertisement