भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी में इन दिनों लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। पेंशन को लेकर कर्मचारी पहले से ही आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच अब प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी भी आंदोलन के मूड में हैं। उनकी मांग है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तरह उनकी सैलरी भी बढ़ाई जाए।
दूसरे राज्यों से 35% तक कम सैलरी
कर्मचारियों का कहना है कि वे जो काम करते हैं, उसी काम के लिए हरियाणा और यूपी जैसे राज्यों में अधिक वेतन दिया जाता है। जबकि मध्य प्रदेश में उनकी सैलरी 35 प्रतिशत तक कम है। यही कारण है कि उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
वित्तीय वर्ष में नहीं मिली उम्मीद के मुताबिक बढ़ोतरी
हर वित्तीय वर्ष में कर्मचारियों को सैलरी बढ़ने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार आउटसोर्स कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी। उनकी सैलरी में केवल 275 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई, जो कुल वेतन का लगभग 2 से 2.5 प्रतिशत ही है।
वहीं अन्य राज्यों में वेतन वृद्धि 35 प्रतिशत तक हुई है।
किन-किन विभागों में काम करते हैं कर्मचारी
कर्मचारी बड़ी संख्या में इन क्षेत्रों में कार्यरत हैं ।
महंगाई के बीच बढ़ती नाराजगी
कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। गैस, किराना और रोजमर्रा की सभी चीजें महंगी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई जा रही है। ऐसे में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।