• होम
  • देश
  • हज-2027 के लिए आवेदन शुरू,ऑनलाइन पोर्टल और ऐप के जरिए कर सकेंगे आवेदन

हज-2027 के लिए आवेदन शुरू,ऑनलाइन पोर्टल और ऐप के जरिए कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हज-2027 के लिए नई हज नीति जारी कर दी है। नीति के तहत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने संभावित हाजियों से आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग हज कमेटी ऑफ इंडिया के आधिकारिक […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 23, 2026 1:14 pm IST, Published 3 hours ago

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हज-2027 के लिए नई हज नीति जारी कर दी है। नीति के तहत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने संभावित हाजियों से आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग हज कमेटी ऑफ इंडिया के आधिकारिक पोर्टल और ‘हज सुविधा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि डिजिटल माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाया गया है, ताकि देशभर के आवेदकों को सुविधा मिल सके।

नई नीति के अनुसार आवेदक घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे और आवश्यक दस्तावेज भी डिजिटल रूप से जमा कर सकेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया में समय की बचत होगी और हज यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल (hajcommittee.gov.in) के साथ ही हज सुविधा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया लचीली, सरल और अधिक सुलभ हो

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अनुसार हज-2027 से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें और आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल तथा हज सुविधा ऐप पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement