• होम
  • देश
  • राजेश एक्सपोर्ट्स से जुड़े ठिकानों पर ED के छापे

राजेश एक्सपोर्ट्स से जुड़े ठिकानों पर ED के छापे

मुंबई:  ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु और मुंबई में कंपनी और इसके प्रमोटर्स से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जुड़ी बताई जा रही है। यह कदम SEBI के हालिया अंतरिम […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 24, 2026 10:05 am IST, Published 3 hours ago

मुंबई:  ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु और मुंबई में कंपनी और इसके प्रमोटर्स से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जुड़ी बताई जा रही है।

यह कदम SEBI के हालिया अंतरिम आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें कंपनी पर वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच भारी पैमाने पर कथित रेवेन्यू मिसरिप्रेजेंटेशन का आरोप लगाया गया है। SEBI के अनुसार, कंपनी ने कथित तौर पर गलत या फर्जी लेनदेन के जरिए अपने रेवेन्यू को बढ़ाकर दिखाया।

हालांकि कंपनी ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि वह नियामकीय जांच में पूरा सहयोग कर रही है। वहीं, ED की ओर से इस कार्रवाई पर अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस मामले के सामने आने के बाद बाजार में कंपनी की स्थिति और निवेशकों के भरोसे को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जांच एजेंसियां अब पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं।

 

Advertisement