• होम
  • Blog
  • गाजियाबाद अग्निकांड पर सीएम योगी सख्त, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

गाजियाबाद अग्निकांड पर सीएम योगी सख्त, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक बहुमंजिली आवासीय सोसाइटी में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी की बताई जा रही है, जहां आग तेजी से फैलते हुए कई फ्लैटों तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी, जिसके बाद […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 29, 2026 3:07 pm IST, Published 51 minutes ago

लखनऊ: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक बहुमंजिली आवासीय सोसाइटी में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी की बताई जा रही है, जहां आग तेजी से फैलते हुए कई फ्लैटों तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी, जिसके बाद राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।

दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी निवासी सुरक्षित रहें। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन समय रहते कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement