• होम
  • दिल्ली/NCR
  • हरियाणा के ब्राह्मण समाज की विशेष बैठक बल्लभगढ़ ब्राह्मण धर्मशाला में सम्पन्न

हरियाणा के ब्राह्मण समाज की विशेष बैठक बल्लभगढ़ ब्राह्मण धर्मशाला में सम्पन्न

बल्लभगढ़ (फरीदाबाद), 2 अगस्त। जिला ब्राह्मण धर्मशाला, निकट अनाज मंडी, बल्लभगढ़ में रविवार को हरियाणा के ब्राह्मण समाज की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंडित ज़िले सिंह पिचौलिया, प्रदेशाध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा हरियाणा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 2, 2026 8:07 pm IST, Published 1 hour ago

बल्लभगढ़ (फरीदाबाद), 2 अगस्त। जिला ब्राह्मण धर्मशाला, निकट अनाज मंडी, बल्लभगढ़ में रविवार को हरियाणा के ब्राह्मण समाज की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंडित ज़िले सिंह पिचौलिया, प्रदेशाध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा हरियाणा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर समाज के विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

Gauravshali Bharat

कार्यक्रम का मंच संचालन पंडित तुलाराम शास्त्री ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरक्षण विरोधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फरीदाबाद से पूर्व सांसद प्रत्याशी दीपक गौड़ ने कहा कि आरक्षण और यूजीसी से जुड़े मुद्दों के विरोध में पूरे देश में आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें सनातन बोर्ड के गठन, सवर्ण आयोग के गठन तथा अन्य प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

कैप्टन हंसराज पाराशर ने अपने संबोधन में युवा पीढ़ी को समाज के नेतृत्व में आगे आने का आह्वान करते हुए ब्राह्मण समाज की एकता पर बल दिया। उन्होंने पंडित तुलाराम शास्त्री के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लगभग 15 सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।

बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन तथा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव को प्रत्येक वर्ष सरकारी स्तर पर मनाए जाने की घोषणा को शीघ्र लागू करवाने पर विचार-विमर्श किया गया।

हरियाणा की सभी समान विचारधारा वाली ब्राह्मण संस्थाओं को एक मंच पर संगठित कर मजबूत संगठन का निर्माण करने व वैश्य औऱ राजपूत सभी सवर्ण जातियों को एक मंच लाने की योजना भी तैयार की जिसमे एस्ट्रोसिटी और यूजीसी जैसी समस्याओं से मिलकर निपटारा किया जाए।

नवंबर 2026 में हरियाणा स्तर पर विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।

मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से समाज की मांगों को लेकर मिलने हेतु जिला एवं राज्य स्तर पर समन्वय एवं डेपुटेशन समितियों का गठन होना चाहिए।

हरियाणा की सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं में चल रहे विवादों का समाधान कर उन्हें सुचारु रूप से संचालित करने का प्रयास भी किए जाएंगे।

ब्राह्मण समाज को सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने तथा अन्य समाजों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर चर्चा चली।

बैठक के अंत में बृजभूषण जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा का संचालन पंडित घनश्याम भारद्वाज ने किया।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रामनारायण भारद्वाज, टी.पी. भारद्वाज, पंडित देवेंद्र अत्रि, एमडी केडी इंजीनियर, पंडित शांति स्वरूप, पंडित ज्ञानचंद प्रधान, पंडित महेश चंद्र वशिष्ठ, पंडित घनश्याम भारद्वाज, पंडित जयदेव, पंडित मुकेश शर्मा, पंडित रामकृष्ण शर्मा, पंडित श्रीराम अग्निहोत्री (वरिष्ठ प्रचारक), युवा आदि गौड़ ब्राह्मण समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधि, पंडित ज्ञानचंद्र अत्रि, पंडित शिवकुमार वाजपेयी, पंडित ओमप्रकाश, मास्टर गंगाबिशन, पंडित मोतीराम सीही, पंडित ईश्वर कौशिक, पंडित तुलाराम शास्त्री, आर.पी. गौड़, राजकुमार शर्मा, जगदीश कौशिक, हरीश शर्मा, दिनेश कौशिक, सत्यप्रकाश कौशिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement