• होम
  • दिल्ली
  • समाज के हर वर्ग ने लिया भाग, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

समाज के हर वर्ग ने लिया भाग, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नई दिल्ली : दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष  सूद ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी में आयोजित भव्य साइक्लिंग अभियान “पैडल द बीट – संडे ऑन साइकिल” में भाग लिया तथा साइकिल रैली का नेतृत्व किया। फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 7, 2026 3:31 pm IST, Published 1 hour ago

नई दिल्ली : दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष  सूद ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी में आयोजित भव्य साइक्लिंग अभियान “पैडल द बीट – संडे ऑन साइकिल” में भाग लिया तथा साइकिल रैली का नेतृत्व किया। फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साइक्लिंग रैली की शुरुआत एसकेवी, ए-ब्लॉक, जनकपुरी से हुई और यह सीएम श्री स्कूल, सी-4ई, जनकपुरी (गेट नं. 3) तक पहुंची। पूरे साइकिल मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और फिटनेस प्रेमियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा की साइक्लिंग केवल एक खेल या व्यायाम नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और जिम्मेदार नागरिकता की पहचान है।आज के समय में जब सब लोग मोटापे और बीमारियों का शिकार हो रहे है ऐसे में उनको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना आवश्यक है।

आशीष सूद ने आगे कहा की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को फिटनेस को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। ‘संडे ऑन साइकिल’ उसी सोच को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। मैं दिल्लीवासियों, विशेषकर युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने दैनिक जीवन में साइक्लिंग और अन्य शारीरिक गतिविधियों को शामिल करें। इससे न केवल हमारा स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि प्रदूषण और ईंधन की खपत को कम करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा की दिल्ली को स्वच्छ, हरित और फिट बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जब समाज के विभिन्न वर्ग एक साथ किसी सकारात्मक उद्देश्य के लिए आगे आते हैं, तो वह एक जन आंदोलन का रूप ले लेता है। आज जनकपुरी में लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए एकदम तैयार है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनकपुरी के लोगों को साइकिल को एक पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ परिवहन माध्यम के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवा समूहों और फिटनेस समुदायों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से साइक्लिंग और शारीरिक गतिविधियों को अपनाने का संकल्प लिया तथा एक स्वस्थ, हरित और सक्रिय दिल्ली के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

आशीष सूद ने कहा कि फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से देश में फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को इससे जुड़ना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से खेल और फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनकपुरी के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट, योगा मैट तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।

सूद ने जनकपुरी के युवाओं को विभिन्न खेल क्लबों के गठन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट तथा अन्य खेलों से जुड़े क्लबों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने में सहायता दी जाएगी।

अपने संबोधन में उन्होंने जनकपुरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता, हरितकरण तथा बुनियादी सुविधाओं के सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी से जनकपुरी को एक स्वस्थ, स्वच्छ और फिट क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा। सूद ने लोगों से अपील की कि वह आये और फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक बदलाव के लिए साइक्लिंग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

Advertisement