• होम
  • दिल्ली/NCR
  • स्वागत द्वारों से लेकर पुष्पवर्षा तक, दिल्ली सरकार करेगी कांवड़ियों का भव्य स्वागत

स्वागत द्वारों से लेकर पुष्पवर्षा तक, दिल्ली सरकार करेगी कांवड़ियों का भव्य स्वागत

नई दिल्लीः सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति में सराबोर होकर हरिद्वार व अन्य पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर दिल्ली पहुंचने वाले कांवड़ियों के स्वागत और उनकी सुविधाओं के लिए दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 24, 2026 9:39 pm IST, Published 2 minutes ago

नई दिल्लीः सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति में सराबोर होकर हरिद्वार व अन्य पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर दिल्ली पहुंचने वाले कांवड़ियों के स्वागत और उनकी सुविधाओं के लिए दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित, व्यवस्थित और भक्तिभाव से परिपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। सावन के दौरान जब लाखों शिवभक्त ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ दिल्ली की सड़कों से गुजरते हैं तो पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से भर उठता है। दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रवेश करने वाले प्रत्येक कांवड़िए को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली है।

दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री व कांवड़ समिति के अध्यक्ष श्री कपिल मिश्रा, समिति के सदस्य विधायक श्री अजय महावर, श्री अनिल शर्मा, श्री करनैल सिंह, श्री संजय गोयल और श्री उमंग बजाज सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि राजधानी में आने वाला प्रत्येक शिवभक्त स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और अपनत्व से घिरा हुआ महसूस करे। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा की तैयारियों में सेवा भाव को केंद्र में रखते हुए आपसी समन्वय के साथ काम किया जाए।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में होगा भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कांवड़ियों के स्वागत के लिए दिल्ली के विभिन्न प्रमुख मार्गों और प्रवेश स्थलों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत करने की भी व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री स्वयं भी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करेंगी। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के भक्तों के प्रति दिल्लीवासियों की श्रद्धा और सेवा भावना सदैव अद्भुत रही है। इस बार भी सरकार और आम जनता मिलकर कांवड़ यात्रा को श्रद्धा, सेवा और आतिथ्य का यादगार पर्व बनाएगी।

कांवड़ समितियों के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था

कांवड़ समितियों को आवश्यक अनुमतियों और सुविधाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की गई है। सरकार का उद्देश्य है कि कांवड़ समितियों को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें आवश्यक सहयोग समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ समितियों के साथ समन्वय मजबूत रखा जाए और उनकी वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि शिविरों में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सफाई और बेहतर मोबाइल शौचालयों पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांवड़ शिविरों में साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में 24 घंटे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सफाईकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाए। मोबाइल शौचालयों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता, नियमित सफाई और रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ शिविरों में लगाए जाने वाले मोबाइल शौचालय उच्च गुणवत्ता वाले हों और उनकी सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की स्पष्ट रूप से तय की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिन-रात उपलब्ध रहेंगी चिकित्सा सेवाएं

कांवड़ियों के स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि शिविरों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की अलग-अलग शिफ्टों में तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को दिन और रात दोनों समय चिकित्सा सहायता मिल सके। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पीने का पानी, निर्बाध बिजली आपूर्ति और बारिश के दौरान जलभराव से निपटने के लिए पहले से प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

रूट मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस

बैठक में कांवड़ मार्गों पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मसले पर दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिस के साथ मिलकर बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पीसीआर तैनाती और दुर्घटना रोकथाम से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रमुख प्रवेश मार्गों पर यातायात प्रबंधन ऐसा हो कि कांवड़ियों की धार्मिक यात्रा भी सुचारु रूप से चलती रहे और आम नागरिकों को भी असुविधा न हो।

Tags

Advertisement