• होम
  • दिल्ली/NCR
  • ‘उन्नत समाज–समर्थ राष्ट्र’ संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी सक्रिय

‘उन्नत समाज–समर्थ राष्ट्र’ संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी सक्रिय

नई दिल्ली: दिल्ली विप्र फाउंडेशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज मंगलवार को स्पीकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, संसद मार्ग, नई दिल्ली में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों, समाजसेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 11, 2026 9:50 pm IST, Published 45 minutes ago

नई दिल्ली: दिल्ली विप्र फाउंडेशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज मंगलवार को स्पीकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, संसद मार्ग, नई दिल्ली में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों, समाजसेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। सभी को शपथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री सुनील शर्मा ने दिलवाई।

समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. महेश शर्मा, सांसद; सतीश गौतम, सांसद; रमेश अवस्थी, सांसद; श्रीमती ममता शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, महिला आयोग; श्रीमती मोनिका पंत उपमहापौर दिल्ली, जितेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन; तथा  सुनील शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिल्ली विप्र फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता राजपुरोहित जी, संगठन महामंत्री श्री निर्मल सांखी जी एवं संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विद्याधर पारिख, क्षेत्रीय महामंत्री श्री कमल शर्मा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता राजपुरोहित, दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री श्री निर्मल सांखी, महामंत्री श्री विश्वजीत शर्मा एवं श्री पवन शर्मा, उपाध्यक्ष श्री सज्जन शर्मा एवं श्री राम कुमार शर्मा तथा सचिव श्री मनोज शर्मा सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अतिथियों ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास, एकजुटता और जनकल्याण के लिए सामाजिक संगठनों की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन द्वारा आगामी दिनों में किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई।

संगठन ने समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर सेवा, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि “उन्नत समाज – समर्थ राष्ट्र” के संकल्प के साथ दिल्ली विप्र फाउंडेशन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता राजपुरोहित जी ने समारोह में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों, विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं विप्र समाज के सभी सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से ही संगठन समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ा सकेगा।

Advertisement