दिल्ली, : कैलाश दीपक अस्पताल, दिल्ली द्वारा रविवार को आयोजित निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। इस जनहितकारी पहल में आसपास की विभिन्न रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार वर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, कैलाश दीपक अस्पताल ने कहा कि “निवारक स्वास्थ्य सेवाएं स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। समय पर स्वास्थ्य जांच एवं रोगों की शीघ्र पहचान से गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है। कैलाश दीपक अस्पताल समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता रहेगा।”
डॉ. संगीता गर्ग, डायरेक्टर, कैलाश दीपक अस्पताल ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं लोगों को समय पर जांच के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की ऑन्कोलॉजी टीम द्वारा कैंसर जागरूकता विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया तथा उपस्थित नागरिकों की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. सतीश भारद्वाज ने वजन प्रबंधन (Weight Management) विषय पर संतुलित जीवनशैली एवं स्वस्थ आहार के महत्व पर उपयोगी जानकारी साझा की।
शिविर में प्रतिभागियों को ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी (ECG), पाप स्मीयर (Pap Smear), पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT), यूरिन रूटीन, लंबाई एवं वजन सहित विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कैलाश दीपक अस्पताल परिवार ने सभी रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs), स्थानीय नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजहित में ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।