• होम
  • मनोरंजन
  • 71 की उम्र में Anupam Kher की फिटनेस ने किया हैरान, जिम में बहाया जमकर पसीना

71 की उम्र में Anupam Kher की फिटनेस ने किया हैरान, जिम में बहाया जमकर पसीना

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Anupam Kher 71 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। जहां इस उम्र में ज्यादातर लोग आराम की सोचते हैं, वहीं अनुपम खेर पहले से ज्यादा एक्टिव और अनुशासित जीवन जी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना जिम वीडियो […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 28, 2026 1:42 pm IST, Published 1 hour ago

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Anupam Kher 71 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। जहां इस उम्र में ज्यादातर लोग आराम की सोचते हैं, वहीं अनुपम खेर पहले से ज्यादा एक्टिव और अनुशासित जीवन जी रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना जिम वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कड़ी मेहनत करते नजर आए। इस वीडियो में वह रेजिस्टेंस एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं।

अनुपम खेर का मानना है कि व्यायाम सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी मजबूत बनाता है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि एक्सरसाइज से उन्हें मानसिक शांति, फोकस और अनुशासन मिलता है, जो लंबे समय तक उनके साथ रहता है।

anupam-ravikishan

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिटनेस यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना सभी की जिम्मेदारी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर इन दिनों अपने म्यूजिकल थिएटर शो “जाने-पहचाने अनजाने” में व्यस्त हैं, जो देश के कई शहरों में आयोजित हो रहा है।

Tags

Advertisement