• होम
  • हरियाणा
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले फरीदाबाद मेट्रो में सुरक्षा कड़ी

स्वतंत्रता दिवस से पहले फरीदाबाद मेट्रो में सुरक्षा कड़ी

9 से 16 अगस्त तक होगी सघन जांच फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फरीदाबाद में मेट्रो यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सभी मेट्रो स्टेशनों पर 9 अगस्त से सघन सुरक्षा जांच शुरू करने का फैसला किया है। यात्रियों को कड़ी जांच के बाद ही […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 9, 2026 5:15 am IST, Published 2 months ago

9 से 16 अगस्त तक होगी सघन जांच

फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फरीदाबाद में मेट्रो यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सभी मेट्रो स्टेशनों पर 9 अगस्त से सघन सुरक्षा जांच शुरू करने का फैसला किया है। यात्रियों को कड़ी जांच के बाद ही स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।

फरीदाबाद के मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था 16 अगस्त तक जारी रहेगी।

10 मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

फरीदाबाद में दिल्ली के मंडी हाउस से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक जाने वाली वायलेट लाइन पर सराय स्टेशन से राजा नाहर सिंह स्टेशन तक 10 मेट्रो स्टेशन आते हैं। इन सभी स्टेशनों पर CISF जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

प्रवेश द्वार पर यात्रियों के साथ उनके सामान की भी सघन जांच की जाएगी। इसके अलावा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवाजाही वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

भीड़ के समय जांच में लग सकता है ज्यादा समय

विशेष सुरक्षा व्यवस्था के कारण व्यस्त समय में यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में स्टेशन में प्रवेश करने में अधिक समय लग सकता है। ऐसे में DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे मेट्रो यात्रा के लिए घर से कुछ अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

DMRC के संचार विभाग के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने यात्रियों से सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों और उनके सामान की जांच के अलावा संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। शनिवार से ही स्टेशन प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में जवानों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षा जांच प्रक्रिया में सहयोग करें और जांच के कारण होने वाली संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Advertisement