• होम
  • देश
  • 19वां रोजगार मेला: मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे जॉइनिंग लेटर

19वां रोजगार मेला: मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे जॉइनिंग लेटर

बोले- ‘दुनिया भारत के युवाओं के लिए बेहद उत्साहित है’ नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के अपॉइंटमेंट लेटर (नियुक्ति पत्र) सौंपे। इस नई खेप के साथ ही अब तक इस अभियान के जरिए देश के […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 23, 2026 12:15 pm IST, Published 52 minutes ago

बोले- ‘दुनिया भारत के युवाओं के लिए बेहद उत्साहित है’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के अपॉइंटमेंट लेटर (नियुक्ति पत्र) सौंपे। इस नई खेप के साथ ही अब तक इस अभियान के जरिए देश के 12.50 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

देशभर के 47 अलग-अलग शहरों में आयोजित इस रोजगार मेले में चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्तियां मिली हैं।

अब आप देश की विकास यात्रा के सहयात्री: PM मोदी

नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज आपको जो नियुक्ति पत्र मिला है, वह सिर्फ एक कागज़ का टुकड़ा नहीं है, बल्कि देश की विकास यात्रा में सीधे शामिल होने का आपका एंट्री पास है। अब आप अगले 25-30 सालों के लिए भारत के निर्माण का हिस्सा बनने जा रहे हैं।”

वैश्विक दौरों का जिक्र: ‘दुनिया भारत के टेक और युवाओं की कायल’

पीएम मोदी ने हाल ही में संपन्न अपनी पांच देशों की यात्रा का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक यात्रा के दौरान उन्होंने कई बड़ी विदेशी कंपनियों के सीईओ और वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने बताया कि हर बैठक में एक बात बिल्कुल साफ थी—पूरी दुनिया भारत के युवाओं की प्रतिभा और भारत की तकनीकी प्रगति (Technical Progress) को लेकर बेहद उत्साहित है।

किन देशों के साथ किन क्षेत्रों में बढ़ी साझेदारी?

पीएम मोदी ने युवाओं के सामने वैश्विक समझौतों का रोडमैप रखते हुए बताया कि आने वाले समय में किनक्टर्स और नई तकनीकों से देश में रोजगार के अपार अवसर खुलेंगे:

  • नीदरलैंड्स: सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन (Water Management) और आधुनिक कृषि को लेकर विस्तृत चर्चा और समझौते हुए।

  • स्वीडन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल नवाचार (Digital Innovation) के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति बनी।

  • नॉर्वे व इटली: ग्रीन टेक्नोलॉजी, ग्रीन ट्रांजिशन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी आगे बढ़ी।

  • UAE और नॉर्वे: इन दोनों देशों के साथ हुई साझेदारियां भारत के जहाज निर्माण (Shipbuilding Ecosystem) को नई ताकत देंगी।

“अगले 4 दशकों तक दुनिया को दिशा देंगे ये क्षेत्र”

प्रधानमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “हमें यह याद रखना चाहिए कि ये वे क्षेत्र (AI, सेमीकंडक्टर, ग्रीन टेक) हैं, जिनमें आने वाला निवेश और साझेदारियां अगले चार दशकों तक वैश्विक विकास को आकार देंगी। और इस बदलाव में भारत का युवा सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा।”

सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भी एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार देश के युवाओं के बेहतर भविष्य और उन्हें आत्मनिर्भर व मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। ‘रोजगार मेला’ अभियान इसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है, जिससे युवाओं को पारदर्शिता के साथ सीधे सरकारी सेवा में आने का मौका मिल रहा है।

Advertisement