प्याज किसानों को राहत देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आज से ही NAFED द्वारा ₹12.35 प्रति किलो की दर से प्याज की खरीद शुरू की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और बाजार में कीमतों में गिरावट से किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार प्याज की खरीद कर किसानों को हरसंभव सहयोग देगी।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इस फैसले से खासतौर पर उन किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से प्याज के गिरते दामों को लेकर चिंतित थे।