• होम
  • देश
  • बीजेडी को एक और बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतरे ने दिया इस्तीफा

बीजेडी को एक और बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतरे ने दिया इस्तीफा

राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतरेने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब BJD के राज्यसभा में सांसदों की संख्या घटकर पांच रह गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि देबाशीष सामंतरे जल्द ही BJP का दामन थाम सकते हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें उपचुनाव के जरिए […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 25, 2026 5:26 pm IST, Published 52 minutes ago

राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतरेने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब BJD के राज्यसभा में सांसदों की संख्या घटकर पांच रह गई है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि देबाशीष सामंतरे जल्द ही BJP का दामन थाम सकते हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें उपचुनाव के जरिए फिर से राज्यसभा भेजने की तैयारी में है।

देबाशीष सामंतरे का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब ओडिशा की राजनीति में बीजेडी लगातार दबाव में नजर आ रही है। हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं के रुख और राजनीतिक गतिविधियों ने बीजेडी नेतृत्व की चिंता बढ़ाई है।

अगर सामंतरे बीजेपी में शामिल होते हैं, तो यह ओडिशा की राजनीति में बीजेपी के बढ़ते प्रभाव और बीजेडी के कमजोर होते संगठनात्मक समीकरणों का बड़ा संकेत माना जाएगा।

Advertisement