• होम
  • देश
  • 2026-27 के लिए लोकसभा की प्रमुख संसदीय समितियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति

2026-27 के लिए लोकसभा की प्रमुख संसदीय समितियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति

नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए संसद की प्रमुख वित्तीय और निगरानी समितियों का पुनर्गठन किया है। इसके तहत लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee – PAC) के अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल को नियुक्त किया गया है। यह समिति सरकार के व्यय और लेखा-जोखा की जांच […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 2, 2026 11:20 am IST, Published 2 hours ago

नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए संसद की प्रमुख वित्तीय और निगरानी समितियों का पुनर्गठन किया है। इसके तहत लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee – PAC) के अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल को नियुक्त किया गया है। यह समिति सरकार के व्यय और लेखा-जोखा की जांच करती है और संसद को वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित कराती है। इसके साथ ही प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) का अध्यक्ष भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बनाया गया है। यह समिति सरकारी खर्चों के अनुमानों की समीक्षा कर उनकी कार्यकुशलता और बचत के उपाय सुझाती है।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC-ST) कल्याण समिति की जिम्मेदारी भाजपा सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते को दी गई है। यह समिति सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर काम करती है।

लोक उपक्रम समिति (Committee on Public Undertakings – CPU) का अध्यक्ष भाजपा सांसद जय पांडा को नियुक्त किया गया है। यह समिति सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रदर्शन और प्रशासन की निगरानी करती है। इन समितियों में लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 7 सदस्यों को शामिल किया गया है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संसदीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और प्रभावी बनाना है, ताकि सरकार की नीतियों और खर्चों पर बेहतर निगरानी रखी जा सके।

Advertisement