• होम
  • देश
  • अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप में छात्राओं को हर साल 30 हजार रुपये

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप में छात्राओं को हर साल 30 हजार रुपये

उच्च शिक्षा की पढ़ाई का खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी चुनौती होता है। खासकर उन छात्राओं के लिए मुश्किल बढ़ जाती है, जिन्हें स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए अपने शहर या गांव से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे विद्यार्थियों की आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की अजीम प्रेमजी […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 27, 2026 12:43 pm IST, Published 2 hours ago

उच्च शिक्षा की पढ़ाई का खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी चुनौती होता है। खासकर उन छात्राओं के लिए मुश्किल बढ़ जाती है, जिन्हें स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए अपने शहर या गांव से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे विद्यार्थियों की आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता देना है, ताकि पैसों की कमी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने।

स्कॉलरशिप योजना के तहत पात्र छात्राओं को उनकी पहली स्नातक डिग्री या डिप्लोमा की पूरी अवधि के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के अनुसार चयनित छात्राओं को हर वर्ष 30,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। पाठ्यक्रम की अवधि के आधार पर यह सहायता दो से पांच वर्षों तक जारी रह सकती है। इस योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जो कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई नियमित विद्यार्थी के रूप में सरकारी स्कूल या कॉलेज से पूरी की हो। इसके बाद वह अपनी पहली स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर पढ़ाई कर रही हो।

स्कॉलरशिप का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सहायता केवल एक वर्ष तक सीमित नहीं रहेगी। छात्रा जिस पाठ्यक्रम में अध्ययन कर रही है, उसकी निर्धारित अवधि के अनुसार आर्थिक मदद दो, तीन, चार या पांच साल तक मिल सकती है। इससे छात्राओं और उनके परिवारों को उच्च शिक्षा के दौरान होने वाले खर्च की योजना बनाने में सहायता मिल सकती है|उच्च शिक्षा के दौरान फीस के अलावा किताबें, अध्ययन सामग्री, यात्रा, हॉस्टल, भोजन और अन्य जरूरी खर्च भी परिवार के बजट पर असर डालते हैं। घर से दूर पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए इन खर्चों का बोझ और बढ़ सकता है। ऐसे में सालाना 30,000 रुपये की सहायता पढ़ाई से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने में उपयोगी हो सकती है।

यह छात्रवृत्ति विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए अवसर प्रदान करती है, जो सरकारी स्कूलों से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई रोकने या पाठ्यक्रम बदलने की स्थिति से बचने के लिए वित्तीय सहायता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हालांकि, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को योजना की सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। आवेदन के दौरान मांगे गए शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारी सही तरीके से उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। किसी भी जानकारी में गलती होने पर आवेदन की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी बेहद महत्वपूर्ण है। अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए 31 अगस्त 2026 अंतिम तिथि बताई गई है। इच्छुक और पात्र छात्राओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। अंतिम दिन वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी समस्या की संभावना को देखते हुए आवेदन पहले ही पूरा करना बेहतर रहेगा।

छात्रवृत्ति का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि छात्राओं को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। स्नातक स्तर की शिक्षा पूरी करने से छात्राओं के लिए रोजगार, उच्च अध्ययन और पेशेवर अवसरों के नए रास्ते खुल सकते हैं।परिवारों के लिए भी ऐसी योजनाएं उच्च शिक्षा के वित्तीय बोझ को कम करने में मददगार साबित हो सकती हैं।

Advertisement