• होम
  • देश
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर पर थप्पड़ों की बरसात, जयपुर में प्रदर्शन के दौरान बवाल

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर पर थप्पड़ों की बरसात, जयपुर में प्रदर्शन के दौरान बवाल

जयपुर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके पर अचानक हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, भीड़ के बीच से निकले दो युवकों ने अचानक उन पर हाथापाई करते हुए थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 15, 2026 6:38 pm IST, Published 25 seconds ago

जयपुर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके पर अचानक हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, भीड़ के बीच से निकले दो युवकों ने अचानक उन पर हाथापाई करते हुए थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सुरक्षा कर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। फिलहाल हमले के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रदर्शन किस मुद्दे को लेकर किया जा रहा था, इसे लेकर भी अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

 

Advertisement