• होम
  • देश
  • राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगी वोटिंग

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगी वोटिंग

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 खाली हो रही सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 10 राज्यों की इन सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा। इन सीटों पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, जिसके बाद नए प्रतिनिधियों […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 22, 2026 10:56 am IST, Published 1 month ago

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 खाली हो रही सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 10 राज्यों की इन सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा। इन सीटों पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, जिसके बाद नए प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 जून तक नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई है। यदि आवश्यक हुआ तो 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उसी दिन मतगणना भी होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक समाप्त कर दी जाएगी।

इस बार जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शामिल हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन भी राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं।

इन चुनावों के नतीजे कई राज्यों में राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं, क्योंकि अलग-अलग दल अपनी संख्या बढ़ाने की रणनीति में जुट गए हैं।

Tags

Elections
Advertisement