• होम
  • देश
  • राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्दारमैया का इस्तीफा

राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्दारमैया का इस्तीफा

कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया  का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने सिद्दारमैया से नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाने को कहा है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 29, 2026 9:02 am IST, Published 2 months ago

कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया  का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने सिद्दारमैया से नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाने को कहा है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान कोई बड़ा नीतिगत या प्रशासनिक फैसला न लिया जाए।

Gauravshali Bharat

इस्तीफा स्वीकार होने के बाद कर्नाटक की राजनीति में नई सरकार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें कांग्रेस नेतृत्व और अगले मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हुई हैं।

राज्यपाल ने संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया है, ताकि नई व्यवस्था बनने तक शासन-प्रशासन प्रभावित न हो। वहीं विपक्ष ने इस पूरे घटनाक्रम पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

Advertisement