• होम
  • देश
  • देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू

उत्तर और मध्य भारत के कई शहरों में पारा 45°C के पार, यूपी का बांदा जिला 46.8 डिग्री के साथ झुलसा; 29 मई से बारिश के आसार नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ : देश में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) का प्रकोप और खतरनाक रूप लेने जा रहा है। सोमवार (25 मई) से देश भर में ‘नौतपा’ की […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 25, 2026 8:06 am IST, Published 3 weeks ago

उत्तर और मध्य भारत के कई शहरों में पारा 45°C के पार, यूपी का बांदा जिला 46.8 डिग्री के साथ झुलसा; 29 मई से बारिश के आसार

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ : देश में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) का प्रकोप और खतरनाक रूप लेने जा रहा है। सोमवार (25 मई) से देश भर में ‘नौतपा’ की शुरुआत हो गई है, जिसके चलते आगामी नौ दिनों तक सूरज के तेवर और ज्यादा तल्ख रहने वाले हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा और तेज लू के थपेड़े लोगों को बेहाल करेंगे। रविवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित ब्रह्मपुरी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक यानी 47.2°C दर्ज हुआ।

उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

उत्तर प्रदेश में सूरज की तपिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य का बांदा जिला 46.8°C तापमान के साथ सबसे गर्म इलाका रहा। इसके अलावा बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। प्रयागराज और उरई में 45.6°C, झांसी में 45.6°C, आगरा में 45.4°C और हमीरपुर में 45.2°C तापमान दर्ज किया गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

मध्य प्रदेश भी भीषण लू की चपेट में

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में भी गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला। राज्य के दो प्रमुख शहरों, नौगांव और खजुराहो में रविवार को सबसे ज्यादा 45.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में ‘रेड और ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

राज्य शहर/जिला अधिकतम तापमान
महाराष्ट्र ब्रह्मपुरी 47.2°C
उत्तर प्रदेश बांदा 46.8°C
मध्य प्रदेश नौगांव 45.8°C
मध्य प्रदेश खजुराहो 45.8°C
उत्तर प्रदेश प्रयागराज 45.6°C
उत्तर प्रदेश उरई 45.6°C
उत्तर प्रदेश झांसी 45.6°C
उत्तर प्रदेश आगरा 45.4°C

राहत की उम्मीद: 29 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग (IMD) ने इस भीषण गर्मी के बीच राहत का एक पूर्वानुमान भी जारी किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत में 29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से धूल भरी आंधियां चलने और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे मई के आखिरी दिनों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह: नौतपा के दौरान दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बेवजह घरों से बाहर न निकलें। धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

Tags

Advertisement