• होम
  • देश
  • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एक मंच पर, ओडिशा में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एक मंच पर, ओडिशा में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी उनके साथ मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का एक साथ राज्य का दौरा राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे की शुरुआत मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव से होगी, जहां दोनों […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 19, 2026 2:34 pm IST, Published 3 months ago

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी उनके साथ मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का एक साथ राज्य का दौरा राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दौरे की शुरुआत मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव से होगी, जहां दोनों नेता स्थानीय जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े स्थलों का भ्रमण करेंगे। वे कौशल विकास केंद्र और विद्यालय का भी दौरा करेंगे, जहां ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली जाएगी।

इसके बाद रायरंगपुर में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल होंगे। “विकास धारा, ओडिशा सारा” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

इन परियोजनाओं में ऊर्जा, सड़क संपर्क, औद्योगिक अवसंरचना, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य इन योजनाओं के माध्यम से राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूत करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्रों तक विकास की गति पहुंचाना है।

दौरे के दौरान कई बड़ी ऊर्जा परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी, जिनमें पंप स्टोरेज परियोजना, थर्मल पावर विस्तार और कोल गैसीफिकेशन से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य और सिंचाई क्षेत्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से ओडिशा की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में विकास की संभावनाएं और मजबूत होंगी। प्रधानमंत्री अपने संबोधन में राज्य के विकास और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डालेंगे।

Advertisement