भारत में शराब का ठेका खोलना एक फायदे वाला बिजनेस माना जाता है। हालांकि, इसके लिए राज्य सरकार के नियमों का पालन करना जरूरी होता है। हर राज्य में शराब बिक्री को लेकर अलग-अलग कानून और लाइसेंस प्रक्रिया तय की गई है। अगर आप शराब का ठेका खोलना चाहते हैं तो आपकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए, जबकि Delhi में यह सीमा 25 साल है। साथ ही आवेदक पर कोई गंभीर आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए।

लाइसेंस के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, GST रजिस्ट्रेशन, बैंक स्टेटमेंट और इनकम टैक्स रिटर्न जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं। आवेदन संबंधित राज्य के एक्साइज डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाता है। कई राज्यों में शराब के ठेके ई-लॉटरी सिस्टम के जरिए आवंटित किए जाते हैं।
शराब का लाइसेंस स्थायी नहीं होता और इसे हर साल रिन्यू कराना पड़ता है। इसके लिए अलग से फीस जमा करनी होती है। इस कारोबार में निवेश भी काफी बड़ा हो सकता है, खासकर बड़े शहरों में। हालांकि, अगर लोकेशन अच्छी हो तो शराब का ठेका लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक की कमाई करा सकता है।
भारत में शराब का ठेका खोलना एक मुनाफेदार बिजनेस माना जाता है। कई लोग सरकारी और प्राइवेट लाइसेंस के जरिए इस कारोबार में निवेश करते हैं। हालांकि, इसके लिए राज्य सरकार के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है।
शराब का ठेका खोलने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। वहीं Delhi में शराब का लाइसेंस लेने के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल तय की गई है। इसके अलावा आवेदक पर कोई गंभीर आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।
लाइसेंस आवेदन के दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड, GST रजिस्ट्रेशन, बैंक स्टेटमेंट और इनकम टैक्स रिटर्न जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं। कई राज्यों में एड्रेस प्रूफ और पुलिस वेरिफिकेशन भी मांगा जाता है।
शराब के ठेके का लाइसेंस स्थायी नहीं होता। इसे हर साल रिन्यू कराना जरूरी होता है। इसके लिए सरकार द्वारा तय रिन्यूअल फीस भी जमा करनी पड़ती है।
शराब का ठेका खोलने की लागत हर राज्य और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग होती है। बड़े शहरों और प्राइम लोकेशन पर लाइसेंस फीस और निवेश काफी ज्यादा हो सकता है।
अगर ठेके की लोकेशन अच्छी हो और ग्राहकों की संख्या ज्यादा हो, तो इस बिजनेस से लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक का रेवेन्यू कमाया जा सकता है।