• होम
  • राजनीति
  • बिहार से बंगाल तक का सफर फीका, औवैसी का चुनावी प्रदर्शन शून्य पर सिमटा

बिहार से बंगाल तक का सफर फीका, औवैसी का चुनावी प्रदर्शन शून्य पर सिमटा

Election Results 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों ने इस बार कई नेताओं की नींद उड़ा दी है और सबसे ज़्यादा झटका लगा है असदुद्दीन ओवैसी को। बिहार में “किंगमेकर” वाली एंट्री के बाद बंगाल में AIMIM की हालत कुछ ऐसी हो गई है जैसे मैच खेलने उतरे हों और स्कोरबोर्ड ही चालू न हुआ […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 4, 2026 2:40 pm IST, Published 1 week ago

Election Results 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों ने इस बार कई नेताओं की नींद उड़ा दी है और सबसे ज़्यादा झटका लगा है असदुद्दीन ओवैसी को। बिहार में “किंगमेकर” वाली एंट्री के बाद बंगाल में AIMIM की हालत कुछ ऐसी हो गई है जैसे मैच खेलने उतरे हों और स्कोरबोर्ड ही चालू न हुआ हो। मतगणना के रुझानों में जहां भाजपा सरकार बनाती नजर आ रही है, वहीं ओवैसी की पार्टी All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen का बंगाल में “नो एंट्री” साफ दिखाई दे रहा है। 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन हालत ये है कि पार्टी अभी तक कहीं भी “दूसरे नंबर की सांत्वना ट्रॉफी” तक नहीं पकड़ पाई।

असदुद्दीन ओवैसी जिस भरोसे के साथ मैदान में उतरे थे, वो भरोसा वोटों की गिनती में कहीं गुम हो गया। कई जगहों पर तो जमानत बचाना भी मुश्किल दिख रहा है | मतलब जनता ने ऐसा रिजल्ट दिया है जैसे कह रही हो: “भाई, अगली बार सही तैयारी करके आना!”

वही पर हुमायूं कबीर जैसे उम्मीदवार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं, और उधर AIMIM के खाते में “शून्य” का आंकड़ा ऐसे चमक रहा है जैसे कोई नया रिकॉर्ड बन गया हो | कुल मिलाकर, बिहार में जो पार्टी “सरप्राइज पैकेज” थी, बंगाल में वही “रिटर्न टू सेंडर” बन गई।

Advertisement