• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 8.81 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, आरोपी गिरफ्तार

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 8.81 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी ने राजस्व विभाग में अमीन के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर युवती से 8.81 लाख रुपये ऐंठ लिए और विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 16, 2026 11:16 pm IST, Published 1 hour ago

बलरामपुर। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी ने राजस्व विभाग में अमीन के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर युवती से 8.81 लाख रुपये ऐंठ लिए और विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी तैयार कर दिया था।

कोतवाली नगर क्षेत्र के गोविंदबाग निवासी शालिनी वर्मा ने 10 जुलाई को पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बनकटवा सराय खास निवासी मनोज कुमार चौहान ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 8.81 लाख रुपये ले लिए। नौकरी न मिलने पर जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी मनोज कुमार चौहान को गोविंदबाग स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले स्टांप रजिस्ट्री कार्यालय में ऑपरेटर का काम करता था और पीड़िता के घर किराये पर रहता था। उसने युवती की नौकरी की जरूरत का फायदा उठाते हुए खुद को राजस्व विभाग में कर्मचारी बताकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किया और करीब एक वर्ष तक नौकरी लगने का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में लाखों रुपये लेता रहा। जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

रमेश कुमार शर्मा।गौरवशाली भारत

Advertisement