• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी अजय राय की तबीयत, ICU में भर्ती; पीएम मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी अजय राय की तबीयत, ICU में भर्ती; पीएम मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

नयी दिल्ली:  उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस समय स्वास्थ्य कारणों से चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार, लखनऊ में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद मौजूद समर्थक तुरंत उन्हें मेदांता अस्पताल ले […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 2, 2026 12:24 pm IST, Published 1 hour ago

नयी दिल्ली:  उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस समय स्वास्थ्य कारणों से चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार, लखनऊ में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद मौजूद समर्थक तुरंत उन्हें मेदांता अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है, जहां लगातार उनकी निगरानी और उपचार जारी है। अजय राय के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए संदेश साझा किया।

प्रधानमंत्री ने संभवत: पहली बार अजय राय को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए कुछ लिखा है। पीएम मोदी ने लिखा- ‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं|’

Gauravshali Bharat

अजय राय लंबे समय से वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ते रहे हैं और यूपी की राजनीति में एक सक्रिय चेहरा माने जाते हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनके कुछ बयानों को लेकर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हुआ था, जिन पर विरोधी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement