सनातन की रक्षा करने वाली सरकार आ रही है: शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता: शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के भवानीपुर में लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद विश्वास जताया कि राज्य में बदलाव तय है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार अधिकारी ने कहा कि “भगवान हमारे साथ हैं” और “सनातन की रक्षा करने वाली सरकार आ रही है।” फाल्टा विधानसभा […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 3, 2026 9:02 pm IST, Published 2 hours ago

कोलकाता: शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के भवानीपुर में लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद विश्वास जताया कि राज्य में बदलाव तय है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार अधिकारी ने कहा कि “भगवान हमारे साथ हैं” और “सनातन की रक्षा करने वाली सरकार आ रही है।”

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अंततः लोकतंत्र की ही जीत होती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी कभी ऐसी परिस्थितियां थीं, लेकिन समय के साथ बदलाव आया और “जंगलराज” खत्म हुआ। उनके मुताबिक, पश्चिम बंगाल में भी मौजूदा स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी और सरकार परिवर्तन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि फर्जी मतदान नहीं हुआ है।

चुनावी प्रक्रिया पर बोलते हुए अधिकारी ने कहा कि उन्होंने प्रचार से लेकर मतदान के दिन तक अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। अब मतगणना के दिन उनके काउंटिंग एजेंट अपनी भूमिका निभाएंगे और वे उनके साथ खड़े रहेंगे।

Advertisement