दिलीप घोष का दावा: पश्चिम बंगाल में बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आज  पहले चरण और 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है, जबकि नतीजों की घोषणा 4 मई को की जाएगी। चुनाव से ठीक पहले खड़गपुर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार और मेदिनीपुर के पूर्व सांसद दिलीप घोष ने अपनी जीत का […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 23, 2026 10:27 am IST, Published 10 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आज  पहले चरण और 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है, जबकि नतीजों की घोषणा 4 मई को की जाएगी। चुनाव से ठीक पहले खड़गपुर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार और मेदिनीपुर के पूर्व सांसद दिलीप घोष ने अपनी जीत का अटूट विश्वास जताया है।दिलीप घोष ने कहा,”अब टीएमसी के विदाई का समय आ गया है। ममता बनर्जी के पास अब खोने के लिए ही सब कुछ बचा है, पाने के लिए नहीं। उनका सत्ता से बाहर होना अब केवल समय की बात है।”चुनाव प्रक्रिया में केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में पुलिस और स्थानीय गुंडों का गठजोड़ मतदाताओं को डराने का काम करता है।

 

Advertisement