• होम
  • गुजरात
  • सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद 5 साल की बच्ची की मौत

सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद 5 साल की बच्ची की मौत

परिवार के 4 सदस्य अस्पताल में भर्ती सूरत। गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट से खाना खाने के बाद एक 5 साल की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। परिवार के चार अन्य सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने परिवार के सदस्यों में फूड पॉइजनिंग […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 19, 2026 5:26 am IST, Published 9 minutes ago

परिवार के 4 सदस्य अस्पताल में भर्ती

सूरत। गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट से खाना खाने के बाद एक 5 साल की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। परिवार के चार अन्य सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने परिवार के सदस्यों में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण पाए हैं। घटना के बाद सूरत नगर निगम (SMC) ने संबंधित रेस्टोरेंट को सील कर नोटिस जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, परिवार ने 15 अगस्त की शाम शीतल रेस्टोरेंट से सब्जी मंगाकर खाई थी। इसके अगले दिन सुबह परिवार के सभी पांच सदस्यों को उल्टियां होने लगीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने डॉक्टर से सलाह ली। डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन परिवार ने शुरुआत में अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया।

17 अगस्त को अचानक बेहोश हुई बच्ची

17 अगस्त को 5 साल की बच्ची आर्या अचानक बेहोश हो गई। परिजन उसे सद्विचार अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

सूरत नगर निगम के मेडिकल हेल्थ ऑफिसर पी.एच. उमरीगर के मुताबिक, परिवार के सदस्यों में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण पाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

रेस्टोरेंट की रसोई में मिली गंदगी

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रसोई में साफ-सफाई और हाइजीन से जुड़ी कई कमियां मिलीं। इसके बाद नगर निगम ने शीतल रेस्टोरेंट को सील कर दिया और संचालक को नोटिस जारी किया।

परिवार के चार सदस्य अस्पताल में

अधिकारी के अनुसार, बच्ची के पिता को मंगलवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं बच्ची की मां और दो अन्य बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, चारों की हालत फिलहाल स्थिर है।

प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत फूड पॉइजनिंग के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य चिकित्सकीय वजह थी।

Advertisement