• होम
  • दिल्ली/NCR
  • हिंदी के वैश्विक प्रचार प्रसार में हिंदी सिनेमा और हिंदी समाचारपत्रों की भूमिका महत्वपूर्ण

हिंदी के वैश्विक प्रचार प्रसार में हिंदी सिनेमा और हिंदी समाचारपत्रों की भूमिका महत्वपूर्ण

दिल्ली : अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री शिक्षाविद् डॉ.दयानंद वत्स भारतीय ने आज संघ के मुख्यालय बरवाला में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ओर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • September 14, 2026 8:00 pm IST, Published 1 hour ago

दिल्ली : अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री शिक्षाविद् डॉ.दयानंद वत्स भारतीय ने आज संघ के मुख्यालय बरवाला में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ओर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर वत्स ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में हिंदी के वैश्विक प्रचार-प्रसार में हिंदी सिनेमा, हिंदी प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक्स मीडिया, टीवी धारावाहिकों का योगदान सर्वोपरि है।

Gauravshali Bharat

हिंदी के समाचारपत्र और पत्रिकाओं, हिंदी संवाद समितियों,समाचार और मनोरंजन चैनलों और हिंदी फिल्मों, आकाशवाणी और दूरदर्शन, हिंदी संवाद समितियों ने हिंदी को विश्व भाषा बना दिया है।

बालीवुड की फिल्में भी विश्व पटल पर हिंदी के प्रचार प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण वैश्विक भूमिका निभा रही हैं। आज हिंदी रोजगार की भाषा बन चुकी है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के मजबूती से बढते कदम एक सुखद संकेत हैं।भारतीय लेखकों, गीतकारों, गायक- गायिकाओं,फिल्मकारों और संगीतकारों ने हिंदी के विकास में अपना प्रत्यक्ष योगदान दिया है। हिंदी भाषा के शिक्षण के लिए सैंकड़ों विदेशी विश्वविद्यालयों में शिक्षा दी जा रही है।

हिंदी में लेखन बढ़ा है। हिंदी समाचारपत्रों की पाठक संख्या बढी है। हिंदी पत्रकारिता के प्रति युवाओं में भारी जोश है। देश में पत्रकारिता के विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय एवं संस्थान स्थापित हो रहे हैं। हिंदी के साहित्यकार भी हिंदी के उन्नयन हेतु वैश्विक स्तर पर सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

Gauravshali Bharat

हिंदी दिवस पर शिक्षाविद् डॉ. दयानंद वत्स भारतीय को राष्ट्रीय हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित करते हुए पूर्व सांसद श्री जयप्रकाश अग्रवाल एवं श्री महाबल मिश्रा

 

शिक्षाविद् डॉ दयानंद वत्स भारतीय 

राष्ट्रीय महामंत्री 

Advertisement