• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ विश्वविद्यालय में बड़ा बदलाव: अब हफ्ते में सिर्फ 5 दिन खुलेंगे विश्वविद्यालय कार्यालय

लखनऊ विश्वविद्यालय में बड़ा बदलाव: अब हफ्ते में सिर्फ 5 दिन खुलेंगे विश्वविद्यालय कार्यालय

लखनऊ विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू कर दिया है। इसके साथ ही यह व्यवस्था अपनाने वाला उत्तर प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। नए आदेश के तहत अब विश्वविद्यालय के कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक ही संचालित होंगे। नई व्यवस्था के अनुसार कक्षाएं […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 15, 2026 4:24 pm IST, Published 2 hours ago

लखनऊ विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू कर दिया है। इसके साथ ही यह व्यवस्था अपनाने वाला उत्तर प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। नए आदेश के तहत अब विश्वविद्यालय के कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक ही संचालित होंगे।

नई व्यवस्था के अनुसार कक्षाएं सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगी, जबकि दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक भोजनावकाश रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहले से निर्धारित परीक्षाएं पुराने कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

कुलसचिव के निर्देश पर लागू की गई इस व्यवस्था के पीछे ऊर्जा संकट और संसाधनों की बचत को प्रमुख कारण बताया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस कदम से ऊर्जा संरक्षण के साथ कार्य प्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

 

Advertisement