मेधावियों का सम्मान, मेडल व प्रमाणपत्र पाकर खिले  चेहरे 

सादुल्लानगर (बलरामपुर)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एजी हाशमी इंटर कॉलेज एवं किसान बालिका इंटर कॉलेज सादुल्लानगर में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 20, 2026 3:29 pm IST, Published 7 hours ago

सादुल्लानगर (बलरामपुर)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एजी हाशमी इंटर कॉलेज एवं किसान बालिका इंटर कॉलेज सादुल्लानगर में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।Gauravshali Bharat

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. कासिम अनवर हाशमी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेंगी।

समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। मेडल और प्रमाणपत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने भी विद्यालय परिवार के इस प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य सतीराम, अजीत कुमार श्रीवास्तव, जैनुल आबदीन, मुस्तकीम सिद्दीकी, ललित श्रीवास्तव, सैय्यद मनाजिर अहसन, विनोद श्रीवास्तव, सुहेल पीटीआई, जावेद सिद्दीकी, इरफान कुरैशी, किसान बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार श्रीवास्तव, प्रवक्ता रवींद्र नाथ पांडेय, संतोष कुमार श्रीवास्तव, राजेश्वरी मिश्रा, मुस्कान सिद्दीकी, मुस्कान वर्मा, नौशीन सिद्दीकी सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

रमेश कुमार शर्मा। गौरवशाली भारत

Advertisement