कॉकरोच पार्टी को मिला पहला प्रत्याशी!

मऊ:  उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हल्का-फुल्का सियासी तंज देखने को मिला, जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी ने “कॉकरोच पार्टी” जॉइन करने की इच्छा जाहिर कर दी। अब्बास अंसारी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर आसपास पार्टी का कोई कार्यालय हो तो उन्हें वहां ले जाया जाए, वह […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 21, 2026 4:34 pm IST, Published 2 hours ago

मऊ:  उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हल्का-फुल्का सियासी तंज देखने को मिला, जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी ने “कॉकरोच पार्टी” जॉइन करने की इच्छा जाहिर कर दी।

अब्बास अंसारी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर आसपास पार्टी का कोई कार्यालय हो तो उन्हें वहां ले जाया जाए, वह तुरंत पार्टी जॉइन करने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।

हालांकि बयान को राजनीतिक कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन इसको लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच बयानबाजी भी शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि यह सियासी मजाक आगे और कितना तूल पकड़ता है।

Advertisement