• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एडीजी से डीजी बने 4 IPS को मिली नई तैनाती

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एडीजी से डीजी बने 4 IPS को मिली नई तैनाती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में चार अधिकारियों को डीजी पद पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार आलोक सिंह  को पीएसी का डीजी बनाया गया है। वे इससे पहले कानपुर जोन में एडीजी के पद […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 21, 2026 4:46 pm IST, Published 1 hour ago

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में चार अधिकारियों को डीजी पद पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार आलोक सिंह  को पीएसी का डीजी बनाया गया है। वे इससे पहले कानपुर जोन में एडीजी के पद पर कार्यरत थे। वहीं बिनोद कुमार सिंह को सीआईडी और साइबर क्राइम का डीजी नियुक्त किया गया है।

जय नारायण सिंह को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) का डीजी बनाया गया है, जबकि डीके ठाकुर को होमगार्ड विभाग का डीजी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अनुपम कुलश्रेष्ठ  को कानपुर जोन का एडीजी बनाया गया है, जबकि ए. सतीश गणेश को एडीजी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में आरके स्वर्णकार को पॉवर कारपोरेशन का एडीजी और एसके भगत को आगरा जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है। वहीं गीता सिंह को प्रशिक्षण निदेशालय में आईजी के पद पर तैनाती दी गई है। सरकार के इस फैसले को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

 

Advertisement